अक्सर ऐसा होता है की हम बड़े प्रश्न या कोई भी बड़ी चीजे है उसे याद रखते है, वहीं छोटी चीजो को भूल जाते है जब कभी अचानक जरूरत पड़ती है तो समझ में नही आता क्या करें. ऐसे ही एक प्रश्न है हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी में इस्तेमाल होने वाला कि एक साल में कितने दिन होते हैं? इसकी जरूरत हमेशा पड़ती है चाहे कोई त्यौहार में या गणित में समय से रिलेटेड क्वेश्चन हो तब. लेकिन आप बेफिक्र हो जाईयें क्युकी आज इस लेख में जानेंगे कि एक वर्ष या साल या लीप में कितने दिन होते है, तो चलियें जानते है
इतिहास -(Ek Saal Mein Kitne Din Hote Hain)
रोम के तानाशाह जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें वर्ष में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए वर्ष का उत्सव मनाया गया। इस कैलेंडर में 365 दिन थे, जिनमें से प्रत्येक सूर्य की स्थिति के अनुरूप था, और इसमें प्रत्येक चार वर्षों में एक लीप वर्ष भी शामिल था। जूलियन कैलेंडर उस समय के सबसे सटीक कैलेंडर था, और इसे कई शताब्दियों तक उपयोग किया गया था।
1582 में, पोप ग्रेगरी XIII ने जूलियन कैलेंडर को संशोधित किया, जिसे ग्रिगोरियन कैलेंडर के रूप में जाना जाता है। इस कैलेंडर में जूलियन कैलेंडर की तुलना में अधिक सटीक लीप वर्ष प्रणाली शामिल थी। ग्रिगोरियन कैलेंडर आज दुनिया के अधिकांश देशों द्वारा उपयोग किया जाने वाला कैलेंडर है। इस प्रकार हम जो कैलेंडर इस्तेमाल करते हैं वह ग्रिगोरियन कैलेंडर है, जो जूलियन कैलेंडर के संशोधन पर आधारित है। और Gregorian calendar में 12 माह में 28 से लेकर 31 दिन तक होते हैं। चलियें जाने कि एक साल में कितने दिन, सप्ताह, महीना होते है –
एक साल में कितने दिन होते हैं?
ये काफी अच्छा सवाल है यदि बात करें एक साल में दिन की तो इसमें दो बाते आ जाती है
- एक साधारण वर्ष में 365 दिन होतें है वहीँ
- एक लीप वर्ष में 366 days होते है.
एक साधारण वर्ष में कितने दिन महीने, सप्ताह, घंटा, मिनट, सेकण्ड होते है?
दिन | महीना | सप्ताह | घंटा | मिनट | सेकंड |
365 | 12 | 52 सप्ताह, 1 दिन | 8760 | 525600 | 31536000 |
एक लीप वर्ष में कितने दिन महीने, सप्ताह, घंटा, मिनट, सेकण्ड होते है?
दिन | महीना | सप्ताह | घंटा | मिनट | सेकंड |
366 | 12 | 52 सप्ताह,2 दिन | 8784 | 527040 | 311622400 |
हम अपने कैलेंडर में लगभग हर चार साल में एक दिन जोड़ते हैं। जिसे हम Leap वर्ष कहते है हिन्दू ग्रंथों की माने तो, इसी वर्ष भगवान् शिव का दिन मलमाश का आगमन होता है जिसे बहुत पवित्र दिन माना जाता है.
इसे भी पढ़ें – एक मीटर में कितने इंच होते है

नमस्ते दोस्तों! मैं Jankari.Net ब्लॉग की एडमिन हूँ। इस समय मैं B. Ed. की पढाई के साथ साथ Blogging भी कर रही हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सरकारी योजना, एग्जाम, करियर जैसे विषयों पर ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करती हूँ। एक ब्लॉगर के तौर पर मुझे हिंदी कंटेंट राइटिंग में 2 सालों का अनुभव है। मेरा प्रयास रहता है कि आप तक जो जानकारी पहुंचे वह सटीक व विश्वसनीय हो। लेकिन फिर भी यदि आपका कोई सवाल हो तो कमेंट जरुर करें।