बिहार भूमि खाता खेसरा , बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें –

बिहार सरकार ने अपने भूमि से समबन्धित जानकारी को देखने के लियें आधिकारिक पोर्टल लांच किया है. जिसके मदद से आप लोग घर बैठे बैठे अब इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप या टेबलेट से अपनी भूमि, खेती, जमाबंदी, नक्शा, जमीन के मालिक का नाम, आसपास किसका जमीन है का विवरण आसानी से देख सकते हैं। अब आपको किसी पटवारी, लेखपाल या ब्लॉक के चक्कर लगाने की जरुरत नही है, अब आप ऑनलाइन प्रक्रिया से, इस लेख में बताएं गएँ स्टेप्स को आप फॉलो कर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है. कृपया इस आर्टिकल को अन्त तक जरूर पढ़ें – बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें

बिहार अपना खाता 2023, online भुलेख पोर्टल 

भूमि खाता खसरा, जमाबंदी, नक्शा, जमीन के मालिक का नाम, आसपास किसका जमीन है का विवरण देखने के लियें बिहार राज्य में नागरिको के लियें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा biharbhumi.bihar.gov.in(Bihar Apna khata khesra portal) की शुरूवात की गयी है। जिसकी सहायता से आप एक जगह पर रहकर भूमि समन्धित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है, बिहार भूमि की पूरी जानकारी इस ओवर व्यू के माध्यम से जाने –

योजना का नाम Bihar Apna Khata
विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्य राज्य के नागरिको को भूमि से जुड़ी जानकारी घर बैठे प्राप्त करवाना 
राज्य बिहार 
लाभार्थी बिहार राज्य के नागरिक 
आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in 
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 

बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in  पर जाएँ
  2. अब आपके स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा
  3. अब होम पेज पर दिख रहे अपना खाता वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  4. अपना खाता पर क्लिक करते ही बिहार का नक्शा खुलकर सामने आ जाएगा जिसमे आपको अपना जिला सिलेक्ट करना है
  5. इसके बाद अंचल का चयन करना होगा,
  6. अंचल चयन करने के बाद आपके सामने अंचल का कुल मौजा खाता धारी और खसरा की संख्या दिखाई देगी।
  7. इसके बाद पेज पर खाता खोजे के कई आप्शन दिखाई देंगे
  8. दिए गए मोजे में से अपने मोजे का चयन करें।
  9. इसके खाता खोजे विकल्प पर क्लिक कर देना है
  10. खाता की जानकारी खाता संख्या डालकर या खाता धारी का नाम डालकर भी किया जा सकता है
  11. आपके सामने कुल खातों की संख्या में रैयतधारी का नाम, पति/पिता का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या और आधिकारिक अभिलेख आदि जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  12. इस प्रकार आप खाता खसरा चेक कर सकते है. और पोर्टल पर जमाबंदी, खसरा संख्या, लैंड रिकार्ड्स देख सकते है.

FAQ 

खेसरा संख्या से जमीन कैसे देखें बिहार?
सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा biharbhumi.bihar.gov.in(Bihar Apna khata khesra portal) पर जाएँ, दिख रहे खेसरावार विवरण पर क्लिक करें , नए पेज पर जिला, अंचल का नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, खाता, खसरा नंबर का पता चल जाएगा. 

Leave a Comment