चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा, भारत को होंगे ये तीन बड़े फायदे –

23 अगस्त को चंद्रयान 3, चन्द्रमा की सतह पर लैंड यानी कदम रखने वाला है, सभी भारतीये लोगों व दुनिया के देशों की नजर भारत के इस मिशन की तरफ है. आम आदमी का एक सवाल है कि चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा, तो इस पोस्ट में हम आपको इसके लाभ व इसरो स्पेस एजेंसी के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देंगे –

चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा

चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा

चंद्रयान 3 का भारत के लिए कई फायदे होंगे, यदि यह मिशन सफल रहता है तो भारत उन टॉप 4 देशों की सूची में   आ जाएगा जिन्होंने चन्द्रमा यानी मून पर सॉफ्ट लैंडिंग व रोवर भेजे हैं.

इसके आलावा यह मिशन  भारत को एक अंतरिक्ष में एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करेगा और इसरो
(ISRO)को एक नई उपलब्धि प्रदान करेगा. चंद्रयान 3 से प्राप्त जानकारी चंद्रमा की सतह के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगी और भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए महत्वपूर्ण होगी.

Also Read: पोस्ट ऑफिस में 5000 रुपए जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा

चंद्रयान 3 के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज – इस मिशन में चंद्रयान 3 के अन्दर मौजूद 6 पहियों वाला रोवर, मून की सतह पर चल चल कर पानी की खोज व अन्य महत्वपूर्ण तत्थ्यों जैसे पृथ्वी की उत्पत्ति कैसे हुई, क्या चन्द्रमा पर भी जीवन के प्रमाण मिल सकते हैं, आदि जानने में मदद करेगा.

मून (moon) की सतह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना: चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह के भूविज्ञान, चंद्रमा का इतिहास और चंद्रमा पर मौजूद खनिजों की मजूदगी व प्रकृति की जाँच करके जानकारियां एकत्रित करेगा.

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा देना: भारत अब तक 3 बार चाँद पर खोज हेतु चंद्रयान 1 2 व 3 भेज चुका है. यदि यह मिशन सफल रहता है और मून पर कुछ विशेष संभावनाएं दिखाई देंगी तो भविष्य में भी स्पेस कार्यक्रम तैयार करने में हौसला मिलेगा.

सारांश –

भारत का स्पेस कार्यक्रम चंद्रयान 3, मून की साउथ पोल जहाँ अभी तक कोई भी अन्तरिक्ष यानी नहीं पहुंचे हैं वहां जाकर सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से भेजा गया है. इससे मनुष्य जाति व करोंडो सालों के इतिहास से पर्दा उठने की उम्मीद है.

Also Read: रेडियो रवांडा क्या है?

Leave a Comment