अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है, जाने विस्तृत जानकारी

अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी एक तारीख को जश्न मनाते है परन्तु इसका कारण पता नही होता है, या त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाते है, लेकिन हमें उस दिन या तारीख की विस्तृत जानकारी नही होती है, अर्थात कहने का तात्पर्य है की इसे क्यों मनाते है, इसके पीछे का इतिहास क्या है, आज इस लेख में एक ऐसे टॉपिक के बारें में चर्चा करने जा रहें है, जो महिलाओं से सम्बंधित है, अर्थात जानेंगे की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है, इसे मनाने का प्रमुख कारण क्या है और इस दिन ऐसा क्या घटित हुआ था जो आज भी उसी दिन मनाया जाता है, ये सभी सवाल हर व्यक्ति या महिला के मन में उठते है चलियें जानते है विस्तार से –

आज समय महिलायें समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। घर-परिवार के साथ-साथ महिलाएं चार दिवारी के बाहर भी चौमुखी सफलताएं प्राप्त कर रही है बल्कि महिलाएं पुरुषो से अधिक काम में सक्षम हो रही है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्या है –

महिलाएं चाहे खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक, और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं भी निभा रही है, इसी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन दुनिया के कई देशो में किया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब हुई –

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में अमेरिका में हुई थी, उस साल, न्यूयॉर्क शहर में 15,000 कपड़ा मिल महिला मजदूरों ने कामकाजी परिस्थितियों में सुधार और मताधिकार के लिए हड़ताल की। इस हड़ताल को “महिला श्रमिकों का पथप्रदर्शक” माना जाता है।

कोपेनहेगन में सोशलिस्ट इंटरनेशनल 1910 के दुसरे सम्मेलन में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की नींव रखी जिसे पारित कर दिया गया, जिसमे पहला अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1911 को 17 देशों में मनाया गया। जिसे 1975 इसवी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 8 मार्च1975 में मान्यता दी गयी, जो आज भी मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है-

1910 ईसवी में इंटरनेशनल सोशलिस्ट क्लारा जेटकिन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एक प्रस्ताव रखा, जिसे 1911 में 17 देशों में मनाया गया, और इंटरनेशनल स्तर मान्यता प्राप्त होने पर विश्व के सभी देशों में 8 मार्च 1975 ईसवीं से International Women’s Day मनाया जा रहा है.

महिला दिवस को लोग कई तरीकों से मनाते है, कुछ लोग इस दिन को महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम या समारोहों का आयोजन करके मनाते हैं। अन्य लोग इस दिन को महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करके मनाते हैं।

निष्कर्ष – International Women’s Day एक महत्वपूर्ण दिन है, यह दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के लियें चल रहें संघर्ष की और ध्यान आकर्षित करता है और जो महिलाओं की अधिकार व उपलब्धियों को पहचानता है. 

FAQ –

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब हुई?

1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी। तब से इस दिन को महिला दिवस के नाम से जाना जाता है

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

8 मार्च को मनाया जाता है.

2024 में महिला दिवस कब मनाया जायेगा.

8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार(friday )को.

👉₹5 लाख निवेश पर, केवल ब्याज से होगी ‌₹2 लाख की कमाई, पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

👉

Leave a Comment